सारंगढ़-बिलाईगढ़

बरपानी स्कूल में बाल दिवस पर प्रतिभावान बच्चे सम्मानित
17-Nov-2022 7:05 PM
बरपानी स्कूल में बाल दिवस पर प्रतिभावान बच्चे सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भटगांव, 17 नवंबर। विधानसभा बिलाईगढ़ अंर्तगत शा.उ.मा.वि.बरपानी में बाल दिवस को कार्यक्रम आयोजित कर चाचा नेहरू को याद किया गया। स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण किया गया। शिक्षकों के तरफ से सभी बच्चों के लिए भोजन की ब्यवस्था किया गया।

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बरपानी में बच्चों के लिए बाल दिवस पर विद्यार्थियों के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़, जलेबी दौड़, स्लो सायकल रेस, गोला फेक तथा पुरे विद्यार्थियों के लिए स्नेह भोज का का आयोजन किया गया था। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ खेल में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरष्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्था के प्र प्राचार्य आर एन पटेल ने विद्यार्थी पढ़ाई भी अव्वल रहे इसके लिए घोषणा की हमारे विद्यालय के कक्षा नवमी से बारहवी तक के विद्यार्थी जो 75 प्रतिशत से अधिक अंक वार्षिक परीक्षा में लाएंगे उन्हें संस्था की ओर से मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा तथा जो कक्षा में प्रथम व द्वितीय आएंगे उसे शील्ड व प्रशस्ति से सम्मानित किया जावेगा।

इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर,प्राथमिक शाला के शाला विकास समिति के अध्यक्ष  ,पंचयात के सरपंच रेशम लाल मैत्री,उपसरपंच प्रतिनिधि निर्मल सिंह ठाकुर गांव के वरिष्ठ नागरिक दयाराम साव संस्था के प्राचार्य आर एन पटेल ,शिक्षक के एस ठाकुर,जे के नायक, के के वर्मा,बी एल सिदार,एल एस भोई,संदीप साहू,के बी नायक,लोचन पटेल,पवन पटेल, इंद्रा पटेल मैडम,टी सी भोई,विनीता नायक मैडम,सुषमा पटेल मैडम, हरीश पारेश्वर,व्ही के नाग, सुखराम बरिहा,मिडिल स्कूल स्टाफ ए के सांड,दीपक नायक,के एस ठाकुर,द्वारिका चौहान,प्रायमरी स्कूल स्टाफ ,यू एस ठाकुर मैडम, मनीराम मैत्री  मुख्य रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करने के साथ उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। पढ़ाई में बेहतर करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। अंत में प्र प्राचार्य आर एन पटेल की ओर से सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news