सारंगढ़-बिलाईगढ़

विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 20 को
18-Nov-2022 6:06 PM
 विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 20 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 18 नवंबर। सारंगढ़ में विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा प्रथम वर्ष वृहद विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उमेश नंद कुमार पटेल मंत्री उच्च शिक्षा खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि चंद्र देव राय संसदीय सचिव विधायक बिलाईगढ़, रामकुमार यादव उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण व विधायक चंद्रपुर, प्रकाश नायक उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण विधायक रायगढ़, पदमा मनहर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन व पूर्व विधायक, पुरुषोत्तम साहू सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी जिला कलेक्टर, शरद यादव कृषक कल्याण आयोग सदस्य, राजेश कुकरेजा पुलिस अधीक्षक, अरुण मालाकार पूर्व जनपद उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण रायगढ़, निष्ठा पांडे तिवारी अतिरिक्त कलेक्टर, मंजू मालाकार अध्यक्ष जनपद पंचायत सारंगढ़, स्निग्धा तिवारी संयुक्त कलेक्टर, सोनी अजय बंजारे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, डेज़ी रानी जांगड़े जिला शिक्षा अधिकारी, अनीका भारद्वाज जिला पंचायत सभापति, मोनिका वर्मा अनुविभागीय अधिकारी, तुलसी विजय बसंत जिला पंचायत सभापति, महेश्वर नाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बैजंती लहरें जिला पंचायत, सदस्य नरेंद्र जांगड़े विकास खंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला, सीता चिंतामणि पटेल जिला पंचायत सदस्य, राम कश्यप विकास खंड शिक्षा अधिकारी, कैलाश नायक, आर एस प्रधान सेवानिवृत्त प्राचार्य बी ई ओ शासकीय बहू उच्च माध्यमिक विद्यालय,  विलास सारथी जिला पंचायत सदस्य, डॉ. बिहारी लाल साहू सेवानिवृत्त प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय रायगढ़, तारा अरुण शर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बरमकेला, तीरथ राम चंद्रा सेवानिवृत्त शिक्षक वरिष्ठ साहित्यकार कोसिर, गनपत जांगड़े उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, गोकुल भारद्वाज सेवानिवृत्त प्राचार्य शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय किशोर पटेल उपाध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला, जगत राम नायक सेवानिवृत्त व्याख्याता बरमकेला, रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, चमरू लाल सिदार, सेवानिवृत्त प्राचार्य, जगत सिंह ठाकुर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बंजारी की गरिमामय उपस्थिति में लगभग 4 हजार शिक्षकों का सम्मान उत्तरी गनपत जांगड़े अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

सारंगढ़ विधायक द्वारा प्रथम वर्ष वृहद रूप से शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित की गई हंै जिसकी तैयारी में सभी जुटे हुए हैं इस संदर्भ में चर्चा के दौरान विधायक ने कहा कि सेवानिवृत्त, सेवारत शिक्षकगण, अर्धशासकीय शिक्षक गण आप सभी का मैं सादर चरण वंदन करती हूं गुरुजनों का सम्मान सर्वोपरि हंै वह समाज को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।

उनके मार्गदर्शन के कारण ही हम इस जगह में पहुंचे हैं गुरुजी सभी रूपों में व्याप्त हैं सभी शिक्षा देने वाले एवं समाज को मार्गदर्शन करने वाले गुरु के समान हैं गुरुओं को हमेशा ऊंची दर्जा दी जाती हंै क्योंकि गुरु बिना ज्ञान संभव नहीं हंै।

इसलिए यह आयोजन गुरुओं के सम्मान में की गई है 20 नवंबर 11 बजे से सारंगढ़ मंडी प्रांगण में विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित की गई हंै।

जिसमें सारंगढ विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त सेवारत शासकीय- अर्ध शासकीय समस्त सम्मानीय शिक्षकों को सम्मानित किया जाना हंै उक्त कार्यक्रम में आप सभी गुरूजन व अतिथियों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news