रायपुर

हाथ लगाया तो ठीक नहीं होगा..
29-Dec-2022 6:44 PM
हाथ लगाया तो ठीक नहीं होगा..

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’

शहर में हो रहे निगम के निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के विरोध, और 70 वार्डों की 7 सौ मांगों को लेकर शहर भाजपा और पार्षद दल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ गुरूवार को निगम मुख्यालय घेरा। इनका नेतृत्व सांसद सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पुनम चंद्राकर के साथ संगठन महामंत्री पवन साय, छगन मुंदड़ा, लोकेश कावडिय़ा आदि कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता इतने उत्तेजित हो गए  निगम मुख्यालय के मुख्यद्वार का ग्रील और चैनल गेट तोड़ दिया।  कार्यकर्ता सीढ़ी, और दीवार से सभापति के कक्ष तक जा पहुंचे। जब पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो पूर्व मंत्री अग्रवाल ने चेताया- कार्यकर्ताओं को हाथ नहीं लगाना पुलिसवालों, लगाया तो ठीक नहीं होगा। यह प्रदर्शन करीब ढाई घंटे से अधिक चला। दूसरी ओर निगम प्रशासन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराने की तैयारी में है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news