रायपुर
रायपुर, 30 दिसंबर। शुक्रवार को राष्ट्रीय विद्यालय में पुरुस्कार वितरण व वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया द्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभापति नगर निगम प्रमोद दुबे थे। विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की द्य कार्यक्रम में समिति के सचिव अनिल गुप्ता, उपाध्यक्ष मदन लाल तालेड़ा, रूपचंद श्रीश्रीमाल, कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन दास डागा, पी आर गोलछा, हिन्दू हाई स्कूल के प्राचार्य श्री देशमुख एवं छतोद मे राष्ट्रीय विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती हेमलता रेड्डी, राष्ट्रीय विद्यालय रायपुर के प्राचार्य पी डी दीवान एवं शिक्षक सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। दुबे ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में जिन बच्चों को पुरूस्कार मिला तथा जिनको नहीं मिला वे दोनों अपने में अन्तर समझे। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय से पढक़र बच्चे आज उच्च पदों पर आसीन है। बच्चे गिली मिट्टी की तरह होते हैं द्य यदि बच्चे अच्छा पढक़र उच्च पदों को प्राप्त करते हैं तो यह समझना चाहिए कि उसे माता पिता और गुरुओं के आशीर्वाद का प्रतिफल है।