धमतरी

राजपुर से कर्राघाटी पक्की सडक़ निर्माण की घोषणा पर विधायक के प्रति जताया आभार
16-Jan-2023 3:50 PM
राजपुर से कर्राघाटी पक्की सडक़ निर्माण की घोषणा पर विधायक के प्रति जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 नगरी, 16 जनवरी।
  नगरी जनपद क्षेत्र के ग्राम राजपुर से कर्राघाटी जक्शन तक मार्ग कुल लं. 10 किमी. है। जो कि ग्राम पंचायत राजपुर, टांगापानी, घोटगांव, बटनहर्रा झुंझराकसा, परसापानी, कर्राघाटी को ब्लाक मुख्यालय से सीधे जोडऩे वाला मुख्य मार्ग है, एवं इसी मार्ग से उक्त क्षेत्रवासियों का आवागमन नगरी मुख्यालय के लिए होता है। 

उक्त सडक़ निर्माण कार्य की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लगभग 40 वर्षों से करते आ रहे थे। वर्तमान में यह डब्लू.बी.एम. कच्ची मार्ग है एवं जगह-जगह गढ्ढे हो गये है, आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणजनो की परेशानियों को देखते हुए जनपद सदस्य उत्तम नेताम ने स्वयं कई बार क्षेत्रीय विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव को अवगत कराया इस मांग को विधायक ने सहजता से स्वीकार कर क्षेत्रवासियों के हित में मान. मुख्यमंत्री जी के भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान में अपनी मांग पत्र में प्रमुखता से रखी, जिसे प्रदेश के मुखिया मान. मुख्यमंत्री जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए ग्राम बेलरगांव में हुए भेट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजपुर से कर्राघाटी तक पक्की सडक़ निर्माण की घोषणा किया है जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है।

पक्की सडक़ निर्माण की घोषणा होने से राजपुर के जनपद सदस्य उत्तम नेताम ,सरपंच श्रीमतीयमुना वट्टी,उपसरपंच डोमार प्रजापति,हुलार सिंह वट्टी,उदय लाल सेन,रामसिंह यादव,लक्ष्मण नेताम, गिरधर पटेल,हिम्मन वट्टी,जागेश्वर मरकाम,रामसाय वट्टी,हुलेश्वर मरकाम,श्रीमती भुनेश्वरी नेताम,नीलम कुंजाम,सरिता यादव,देवलाल कुंजाम,जशपाल वट्टी,दयाराम नेताम, ओंकारदास मानिकपुरी,रद्दुलाल मरकाम,सहित समस्त ग्रामवासियों ने मान. मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news