रायगढ़

140 छापे में 80 किलो प्लास्टिक जब्त
18-Jan-2023 7:14 PM
140 छापे में 80 किलो प्लास्टिक जब्त

रायगढ़, 18 जनवरी। निगम प्रशासन की टीम द्वारा लगातार सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग संस्थानों, बड़े व्यापारिक संस्थानों में छापामार कार्रवाई की गई। इसमें निगम प्रशासन की टीम को बड़ी सफलता भी मिली। जुलाई 2022 से जनवरी 2023 तक 140 शहर के विभिन्न संस्थानों में सिंगल उस प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 80 किलो 400 ग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती की गई। इसी तरह 1 लाख 84 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। सिंगल न्यूज प्लास्टिक जैसे कैरी बैग, पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास आदि शासन द्वारा प्रतिबंधित है।

इसके बावजूद भी इसकी बिक्री एवं उपयोग करने की लगातार शिकायत मिल रही थी, जिसपर योजनाबद्ध तरीके से निगम प्रशासन की टीम द्वारा शहर के विभिन्न संस्थानों में कार्रवाई की गई। इसमें बड़े पैमाने पर जब्ती एवं जुर्माना की कार्रवाई की गई।

 निगम की टीम द्वारा समय-समय पर सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्लास्टिक से एक तरफ जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, तो दूसरी तरफ पशुधन की भी हानि होती है। निगम प्रशासन ने शहर के सभी व्यापारिक संस्थानों को सिंगल यूज प्लास्टिक बिक्री एवं उपयोग नहीं करने के साथ ही शहरवासियों से किसी भी व्यापारिक संस्थानों से प्लास्टिक कैरी बैग नहीं मांगने और उपयोग नहीं करने की अपील की है। निगम प्रशासन द्वारा शहर के नागरिकों को बाजार एवं व्यापारिक संस्थानों से समान खरीदारी के दौरान झोला उपयोग करने की बात कही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news