बस्तर

लालबाग मैदान में होगी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा
08-Feb-2023 9:27 PM
लालबाग मैदान में होगी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा

युद्ध स्तर की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन पहुंचे 
शीर्ष नेताओं ने डाला डेरा, ली पदाधिकारियों की बैठक

जगदलपुर, 8 फरवरी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 11 फरवरी को होने वाले बस्तर प्रवास को लेकर भाजपा जोरदार तैयारियों में लगी है। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन 9 फरवरी को जगदलपुर पहुँच रहे है,जो लगातार तीन दिन बस्तर में ही रहेंगे।

 आज नियमित विमान से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय एवं बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय दोपहर बाद जगदलपुर पहुँचे हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बस्तर प्रवास की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक पार्टी कार्यालय में ली।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 फरवरी को जगदलपुर में आमसभा को भी संबोधित करेंगे। सभा स्थल के रूप में लालबाग मैदान का चयन किया गया है। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने विस्तार से राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास को लेकर की जा रही तमाम तैयारियों की जानकारी ली और इस आयोजन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी कार्य गंभीरता से पूरे करने कहा।


 
भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन 9 फरवरी को बस्तर आयेंगे, वे तीन दिवसीय अपने बस्तर प्रवास में दंतेवाड़ा व सुकमा जिला कार्य समिति की बैठक में भी शामिल होंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रवास तक बस्तर में ही रहेंगे।

आज भाजपा कार्यालय में हुई पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, जिला प्रभारी जी वेंकट, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, मोती लाल साहू, जगदलपुर विधानसभा प्रभारी निपेन्द्र राठौर, आलोक ठाकुर,शिव नारायण पाण्डेय,सुधीर पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, योगेन्द्र पाण्डेय आदि सहित  पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news