बस्तर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा में चुनावी दौरे पर, रोड शो
18-May-2024 10:52 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा में चुनावी दौरे पर, रोड शो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 18 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शनिवार को ओडिशा के पंचगांव में आयोजित सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर ओडिशा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी सुरेश पुजारी, विधायक छत्तीसगढ़ पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद प्रभात सिंह देव, पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप एवम देवतुल्य जनता उपस्थित रहे।

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण देव ने ओडिशा में चुनाव के द्वितीय चरण में भाजपा के पक्ष में शनिवार को बंदबहाल में लोकसभा बरगढ़ में लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित एवं विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी के पक्ष में रोड शो किया। ऐतिहासिक रोड शो में बरगढ़ की जनता में उत्साह दिखा।

 रोड शो के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बंदबहाल में भगवान श्री जगन्नाथ का दर्शन कर समस्त क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

 आज बरगढ़ लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित एवं विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी के पक्ष में प्रचार कर भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।

 रोड शो में जनता का अपार प्यार दिखा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रोड शो में जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। रोड शो के बाद समस्त उपस्थित जनता को मोदी की गारंटी एवं सर्वांगीण विकास के लिए डबल इंजन मॉडल की आवश्यकता के बारे में संबोधित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news