बस्तर

गांजा संग ओडिशा का एक आरोपी बंदी
10-Feb-2023 8:31 PM
गांजा संग ओडिशा का एक आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 जगदलपुर, 10 फरवरी।
अवैध रूप से गांजा परिवहन करते अंतरराज्यीय तस्कर नगरनार पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी के कब्जे से 10 किलो गांजा  जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार थाना नगरनार सीमा से लगे ओडिशा प्रांत से होने वाले अवैध पदार्थों का परिवहन रोकने तथा प्रभावी कार्रवाई करने एक टीम गठित किया गया था। इस दौरान टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से जगदलपुर की ओर आ रही यात्री बस में एक संदिग्ध व्यक्ति  बैठा है, जो अपने पास रखे बैग में अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा है। 

थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम तत्काल धनपुंञी फारेस्ट नाका में घेराबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार यात्री बस को रोककर चेक किया गया, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा मिला। नाम पता पूछने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा। बारीकी से पूछताछ करने पर अपना नाम सुमंत सबर निवासी खम्बारीगुड़ा जिला रायगढ़ ओडिशा बताया। उसके पास रखे बैग को चेक करने पर आरोपी के कब्जे से 10 किलो  गांजा  कुल कीमती एक लाख रुपए को जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news