बस्तर
जगदलपुर, 13 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक मत के महत्व पर जोर देने के लिए 120 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी 2022 का नेशनल अवेरनेश कांटेक्ट माय वोट इज माय फ्युचर पॉवर ऑफ वन वोट का ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन 25 जनवरी 2022 से 15 मार्च 2022 तक किया गया था। पाँच विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता गीत वीडियो, पोस्टर, स्लोगन और क्विज शामिल थे।
माय वोट इज माय फ्युचर पॉवर ऑफ वन वोट विषय के साथ सभी उम्र के प्रतिभागियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढकर हिस्सा लिया ।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा 21. जनवरी 2023 को की गई जिसमें बस्तर जिले से अभय एम सेमदेकर एवं आशीष सामंत द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता में स्पेशल मेंशन के रूप में विजेता हुए है उन्हें 15 फरवरी 2023 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार द्वारा सर्टिफिकेट एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।