रायगढ़

कॉलोनी में शराबियों ने मचाया उत्पात, दो गिरफ्तार
02-Apr-2023 6:32 PM
कॉलोनी में शराबियों ने मचाया उत्पात, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 2 अप्रैल। कॉलोनी में नशे में उत्पात मचाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीती रात्रि थाना चक्रधरनगर में मां विहार कॉलोनी विजयपुर में दो व्यक्तियों के शराब पीकर कॉलोनीवासियों से गाली-गलौज कर उपद्रव मचाने की सूचना दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर ने थाने से नाइट ड्यूटी अफसर एएसआई डी.पी. भारद्वाज के हमराह पेट्रोलिंग पार्टी के आरक्षक सुशील यादव और चुड़ामणी गुप्ता के साथ विजयपुर कॉलोनी रवाना किये। जहां पुलिस पेट्रोलिंग मौके पर शराब के नशे में धुत्त दो व्यक्तियों को कॉलोनी के लोगों से गाली गलौज करते देखे जिन्हें कुछ लोग समझाने का प्रयास भी कर रहे थे पर वे दोनों लोगों से लड़ झगड़ रहे थे।

चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिन्होंने अपना नाम चंदन गुप्ता उम्र 28 वर्ष सा. विजयपुर मां विहार कालोनी, रवि चौहान उम्र 40 वर्ष सा. विजयपुर मां विहार कालोनी थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ का होना बताये। थाना चक्रधरनगर में दोनों आरोपियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च)2 के तहत कार्यवाही किया गया है।

विदित है कि आबकारी एक्ट धारा 36(च)2 छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम में दोषी सिद्ध पाए जाने पर आरोपियों को 10,000 से 25,000 तक जुर्माना के साथ 6 माह के लिए सजा हो सकती है।चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से कॉलोनीवासियों ने प्रसन्नता जाहिर कर पुलिस पेट्रोलिंग को धन्यवाद दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं साथ ही ऐसे आदतन शराबी, झगडेलू प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी करने के निर्देश है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news