बस्तर

धनपूंजी मड़ई पहुंचे विधायक रेखचंद
19-Apr-2023 9:35 PM
धनपूंजी मड़ई पहुंचे विधायक रेखचंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 19 अप्रैल। 
बुधवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ब्लॉक की प्रमुख धनपूंजी मड़ई में  शामिल हुए। दोपहर बाद जगदलपुर से लगभग 25 किमी दूर ओडिशा सीमा पर स्थित धनपूंजी पहुंचकर विधायक जैन ने गुड़ी में जाकर ग्राम्य देवी- देवताओं की स्तुति की। तत्पश्चात मड़ई में आए आसपास के गांवों के देव लाट, डोली और छत्र के साथ मड़ई स्थल पंहुचे। 

श्री जैन के साथ सैकड़ों गांव वाले सम्मिलित हुए। श्री जैन के साथ जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, सरपंच नीलाम्बर नाग, उप सरपंच विजय बिसाई, बिरेन्द्र साहनी, घासीराम बिसाई, राधेश्याम, नरेंद्र, बुधराम, सुकरू पुजारी, हूंगा पुजारी, बन्टू पुजारी, सतीश गंजीर, अगस्टीन, घनश्याम साहू, तुलसी राम, डमरू धर, सुकरू, फगनू, बैदनाथ, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, महेंद्र महापात्र, उमेश सेठिया, संतोष सेठिया, विकास राव, संजय समेत अन्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news