रायपुर

भाजपाई कल सुनेंगे मन की बात, कांग्रेसी सुनाएंगे महंगाई की बात
29-Apr-2023 6:20 PM
भाजपाई कल सुनेंगे मन की बात, कांग्रेसी सुनाएंगे महंगाई की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अप्रैल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आज एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि ‘मन की बात’ देश में   आकाशवाणी व अन्य माध्यमों से प्रसारित  किया जाने वाला एक अत्यंत ही लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसके माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश जनता से संवाद करते हैं।

इसमें एक अंतर्निहित विषय रहा लोगों के साथ संबंध स्थापित करना। प्रधानमंत्री एक ऐसा वातावरण निर्माण करने के लिए जाने जाते हैं जहां लोग उनसे खुलकर बात कर सकते हैं।

सभी प्रसारणों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ चरित्र-निर्माण करना है। सेल्फी विद डॉटर’ अभियान के माध्यम से बालिकाओं की गरिमा को बढ़ावा देने का अभियान हो, प्तस्ह्लड्डह्लह्वद्ग ष्टद्यद्गड्डठ्ठद्बठ्ठद्द अभियान के माध्यम से हमारे नायकों को श्रद्धांजलि देना या ‘फिटइंडिया‘ अभियान के माध्यम से फिटनेस के मूल्य को बढ़ावा देना, सभी का उद्देश्य चरित्र निर्माण था।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के सुदूर स्थानों की हमारी संस्कृति, कहानियों और परंपराओं के बारे में बात की। उन्होंने सफलतापूर्वक विभिन्न पीढिय़ों के बीच एक पुल बनाया है और उन सभी को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। मन की बात के माध्यम से प्रसारित बातचीत और विचारों ने राष्ट्रीय पुनरुत्थान को गति दी।

मन की बात ने मनन और चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है; हम सुनते हैं, हम बहस करते हैं और हम सोचते हैं। जैसा कि हम मन की बात की 100 वीं कड़ी के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं, यह इस बात की गवाही देता है कि मन की बात प्रधानमंत्री के माध्यम से एक आवाज, एक भावना और एक आह्नान, एक क्रांति पैदा करने और हमारी सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है। छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्थानों पर 10 लाख से अधिक लोग सुनेंगे मन की बात का 100वां एपिसोड।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, मन की बात के प्रदेश संयोजक जगदीश रामू रोहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी मौजूद रहें।

 20 वार्डों में महंगाई पर बात होगी

संसदीय सचिव एवं राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का 100वाँ एपिसोड भाजपा मना रही है, जबकि आज की वास्तविक स्थिति में आमजन महंगाई की मार से जूझ रहे हैं। 2014 से बीजेपी नरेन्द्र मोदी की सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के विकास पर काम कर रही है, वहीं आमजन के लिए ऐसी कोई भी योजना नहीं आई है। जिससे उन्हें सीधा लाभ हो सके।

कल रायपुर पश्चिम विधानसभा के 20 वार्डों में मन की बात नहीं, महंगाई पर बात होगी। जिसमें गोकुल नगर हनुमान मंदिर से, कबीर चौंक में, आश्रम चौंक अग्रसेन चौंक से, आमा पारा से, दुर्गा चबुतरा, डंगनिया, शुभम किराना स्टोर्स से, खमतराई बाजार स मुर्रा भट्टी चौंक, एकता नगर चौंक, दुर्गा चौंक गुढिय़ारी, शीतला मंदिर कोटा, पहाड़ी चौंक, हीरापुर बाजार चौंक, पेट्रोल पम्प टाटीबंध, सात दुकान के पास डीडी नगर, रेलवे फाटक सरस्वती नगर प्रमुख है।

रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी गेट, राम मूर्ति शीतला पारा रायपुरा, बाजार चौंक सरोना में रैली, धरना के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा और गरीब आदमी, आमजन की आवाज मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता तक आवाज पहुँचाने का काम हम सभी कांग्रेस साथी कल करेंगे।

विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री 100 बार जनता से बात कर रहे हैं, लेकिन जनता के मन की बात वो सुन नहीं रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता जो आम नागरिकों की समस्या है, आम आदमी की जो तकलीफ है उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कल आमजन की समस्या के विषय पर महंगाई की बात आमजन के साथ का आयोजन हम कांग्रेसी कर रहे हैं। जिसमें आम जनता की जो पीड़ा है, जैसे- खाने का तेल, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य खाद्य पदार्थ सहित अन्य प्रकार की जो महंगी चीजें हैं, साथ में बेरोजगारी, हर प्रदेश एवं देश के हर कोनों में कोरोना के बाद लोगों का काम छीना जा रहा है उस पर कल रैली, धरना के माध्यम से प्रदर्शन करेंगे। आज, कल होने वाले प्रदर्शन के लिए एक बैठक आहुत की गई जिसमें ज्ञानेश शर्मा, दाऊ लाल साहू, देव कुमार साहू, अशोक ठाकुर, अन्नू राम साहू, मनीराम साहू, सुन्दर जोगी, प्रकाश जगत, वारेन्द्र साहू, रवि राव, डेमेन्द्र यदु, योगेश दीक्षित, आशुतोष मिश्रा, चिंता साहू, भीम यादव, सोहन शर्मा, कृष्णा नायक, संजय साहू, नन्दन झा, आकाश दीवान, सिनोद रात्रे, तरूण श्रीवास, अजीत जगत, सोनू ठाकुर, नीलम सोनकर, भागवत साहू, विकास अग्रवाल, मधु नायक आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news