बस्तर
बस्तर रेल आंदोलन पहुंचा बस्तर महाबंद की मांग को लेकर हाट बाजार
01-May-2023 9:23 PM
जगदलपुर, 1 मई। रावघाट जगदलपुर रेललाइन विस्तार की मांग को लेकर पिछले दिनों सर्वसमाज बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स बस्तर रेल आंदोलन की बैठक में आगामी 9 मई को बस्तर महाबंद एवं जनजागरण की सहमति पर आज शुरूआत तोकापाल बाजार में पद्मश्री धर्मपाल सैनी एवं बस्तर रेल आंदोलन के सदस्यों द्वारा पोस्टर-पम्पलेट बांटकर साथ ही नुक्कड़ सभा कर किया गया।
इसके बाद केशलूर चौक पहुंचकर भी जनजागरण किया गया। आज एक हजार से ज्यादा लोगों के बीच पम्पलेट-पोस्टर बांटे गए।
आज के जनजागरण में पद्मश्री धर्मपाल सैनी, दशरथ कश्यप, संपत झा, शिवनारायण चांडक, विवेक गुप्ता, कुम्हसिंह विनोद पांडे शिवेश अभिषेक जोशी चन्द्र शेखर जोशी सुशील सिंह मुन्नालाल सेठिया ,अर्जुन सेठिया ,मुकेश भंडारी रितेश दास मनोज जोशी ,विकास महापात्र शंकर कश्यप बिंदेराम कश्यप बंटी ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे।