रायगढ़

शराब घोटाला: भाजपा शहर मंडल ने फूंका सीएम का पुतला
11-May-2023 8:29 PM
शराब घोटाला: भाजपा शहर मंडल ने फूंका सीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 11 मई। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा प्रदेश में दो हजार करोड़ शराब घोटाला उजागर किए जाने के बाद भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आव्हान पर 200 करोड़ रुपए का शराब घोटाले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय से निकलकर भाजपाई पैदल मार्च करते हुए सुभाष चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर अनेक आरोप लगाए।

भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि शराब बंदी के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई और शराब बंदी तो नहीं की, बल्कि प्रदेश में बिक्री बढ़ गई है। ईडी की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार खुद इसमें शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है। इस पुतला दहन में वरिष्ठ नेता सुभाष पांडेय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया, जिला मंत्री सुरेंद्र पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंदर भाटिया,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा शर्मा, जिला शोशल मीडिया भाजपा शक्ति अग्रवाल, जिला आईटी सेल संयोजक अंशु टुटेजा, शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष डिग्री लाल साहू, महामंत्री सुमित शर्मा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री प्रवीण द्विवेदी, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल संजय अग्रवाल, नेहा देनवांगन, के संजीत, कोषाध्यक्ष जिमी अग्रवाल, मंजुलता नायक, लक्ष्मी वैष्णव, श्रवण सिदार, मेहरून निशा, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मितेश शर्मा, महामंत्री ऐश अग्रवाल, दक्षिण मंडल भाजपा से मंत्री गोलू यादव, सुशीला चैहान, शहर मंडल मंत्री मीनाक्षी मेहर, हेमकांत साहू, साथ ही प्रदीप खलखो, अनिल कटियार साथ ही अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news