रायगढ़

रायगढ़ की पर्वतारोही याशी की फायनल एवरेस्ट सम्मिट यात्रा कल रात से होगी शुरू
11-May-2023 8:50 PM
रायगढ़ की पर्वतारोही याशी की फायनल एवरेस्ट सम्मिट यात्रा कल रात से होगी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 11 मई। रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन तीन चोटी 6116 मीटर पर सफलता प्राप्त करने के बाद अब वह माउंट एवरेस्ट फतह करने पहुंच गई है। पर्वतारोही याशी की फायनल एवरेस्ट सम्मिट यात्रा कल रात से शुरू होगी। मौसम अनुकूल बना रहा तो आने वाले अगले 5, 6 दिनो में वो फायनल सम्मिट करेंगी। 

ज्ञात हो कि रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन तीन चोटी 6116 मीटर पर सफलता प्राप्त करने के बाद अब वह माउंट एवरेस्ट फतह करने पहुंच गई है। याशी जैन माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम फहराएंगी और छत्तीसगढ़, रायगढ़ का नाम देश में रौशन करेगी।

याशी ने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ़ की एकमात्र सदस्य हैं। माउंट एवरेस्ट फतह करने का उनकी टीम का यह अभियान 1 अप्रैल से शुरू हो गया था, जो 45 दिनों तक चलेगी।

पर्वतारोही याशी जैन अचीवमेंट
छत्तीसगढ़ की पहली बिटिआ जिसने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम फहराया

14 फरवरी, 2023 (दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी) पर माउंट अकंकागुआ (6961 मी) पर फतह

2 अक्टूबर, 2022 को माउंट किलिमंजारो(5896 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। (अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी)।

 माउंट एवरेस्ट के दौरान अभियान 2021 मे कैंप -4 (8000 मी) तक पहुँची ।

जनवरी 2021 में लोबुचे ईस्ट पीक (6119 मी) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

जनवरी 2020 में आईलैंड पीक नेपाल (6189 मी) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

माउंट एल्ब्रस (5642 मी, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी) 2019।

 2018 में हिमालयी क्षेत्र में माऊंट जोगिन 3 चोटी * (6116 मी)।

पर्वतारोहण पाठ्यक्रम (बेसिक-2016 और एडवांस-2017)।

वीरांगना पुरस्कार (पर्वतारोहण और महिला सशक्तिकरण में अनुकरणीय कार्य),  राज्यपाल छत्तीसगढ़ राज्य ने प्रदान किया।

 युवा कल्याण व खेल मंत्री  उमेश पटेल द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान

तान्या पुरस्कार तान्या फाउंडेशन, रायगढ़ द्वारा प्रदान किया गया।

•शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदान किया गया।

राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक विजेता प्रतियोगिता 2018 में।

एनसीसी सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार विजेता- 2018।

 राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में सी प्रमाणपत्र धारक।

KIIT अचीवर्स अवार्डी- 2019

गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2017 में भाग लिया।

दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सडक़ - खारदुंगला (5359 मी), लद्दाख पर बुलेट 500सीसी बाइक चलाई

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news