धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 22 जुलाई। आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुरूद में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें गेड़ी दौड़, पिट्टूल, बिल्लस, खो-खो, कबड्डी आदि खेल शामिल थे। बांटी में हाथ आजमा कर अतिथियों ने भी अपनी बचपन की यादें ताजा की।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने बताया कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक परंपरा, खेलकूद के संरक्षण हेतु कई योजनाएं लागू की है, छत्तीसगढ़ ओलंपिक के माध्यम से पारंपरिक खेलों से बच्चे, युवा एवं बड़े लोगों को भी जोड़ा जा रहा है। अतिथियों में से सभापति मनीष साहू, मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू ने बांटी के खेल में हाथ आजमाया। इनके अलावा उमेश साहू, विजय यादव ,सौरभ चंद्राकर, नवीन चंद्राकर, तुकेश साहू संतोष प्रजापति ने भी खेल का मजा लिया।
लंगडी दौड़ मे नम्रता साहू, गुंजन, साधना, दुर्गेश्वरी, भोज कुमारी, प्रिया,कावेरी साहू ने एवं 100 मीटर दौड़ में मयंक, अर्थ चंद्राकर, मेहुल गोस्वामी ने दौड़ लगाई।
इस मौके पर नपं उपाध्यक्ष मंजू साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, पार्षद उत्तम साहू, सीएमओ दीपक खाड़े, प्राचार्य मनेष सिंग,खेल शिक्षक शेषनारायण देवांगन, मितान क्लब के उमेश साहू, सूर्या चंद्राकर,अजय साहू, रघु मंडावी, वासु सिन्हा आदि उपस्थित थे।