धमतरी

मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करें- बिन्दा
25-Jul-2023 8:56 PM
मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करें- बिन्दा

नगरी, 25 जुलाई। मणिपुर हिंसा एवं मई माह में हुए देश को शर्मशार करने वाली शर्मनाक घटना पर छ.ग.प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव बिन्दा नेताम ने आदिवासी समाज के महिलाओं के साथ जघन्य अत्याचार पर विरोध जताते हुए कहा कि मणिपुर में लगातार चल रहे जातीय हिंसा में महिलाओं के साथ जो अत्याचार अमानवीय कृत्य किया जा रहा है।

विभिन्न समाचार पत्र एवं सोसल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है वह मानव जगत को शर्मसार किया है, जो अक्षम्य है। मनुष्य को गंभीर आत्म चिंतन के लिए मजबूर कर रही है मणिपुर में भाजपा सरकार आम जनता को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है।

केंद्र की भाजपा सरकार डबल इंजन में ताकत देने के बजाय मूकदर्शक बन बैठी है। देश के जवाबदार मणिपुर के बजाय छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इस घटना की जितनी भी निंदा किया जाए वह कम है तत्काल गैर जिम्मेदार सरकार को बर्खास्त कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news