धमतरी

कुरुद में भाजपा अध्यक्ष साव ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज
26-Jul-2023 7:20 PM
कुरुद में भाजपा अध्यक्ष साव ने कार्यकर्ताओं को किया चार्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कुरुद, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ में ऐ दारी बदलबो कांग्रेस सरकार का लक्ष्य साधने धमतरी जिला के दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नगर एवं क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को धान खरीदी में केन्द्र सरकार की भूमिका एवं राज्य सरकार के घोटालों की जानकारी देते हुए चुनाव के लिए कमर कस लेने की बात कही।

बुधवार को कुरुद भाजपा कार्याल में कुरुद विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री साव ने धान खरीदी का गणित समझाते हुए बताया कि केंद्र सरकार समर्थन मूल्य, मंडी टैक्स, बारदना सुतली आदि खर्च मिला कर प्रति क्विंटल धान का करीब 25 सौ रुपए राज्य को देती है।

लेकिन भूपेश सरकार मात्र 3 सौ रुपए चार किस्तों में देकर किसानों का मसीहा बनने का प्रयास कर रही है। इस बात को लेकर हमें जनता के बीच जाना होगा। इसके अलावा शराब, चांवल, कोयला, खनिज घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार की सच्चाई लोगों को बतानी होगी।

विधायक अजय चन्द्राकर ने प्रतिकों की राजनीति करने वाली प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए पांच साल में एक भी उपलब्धि हासिल नहीं कर सकने वाली भूपेश सरकार को बदलने के लिए उपस्थित जनों को संकल्प दिलाया।

इस मौके पर निरंजन सिन्हा, कुलेश्वर चंद्राकर, रविकांत चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल, भानु चंद्राकर, तिलोकचंद जैन, कृष्णकांत, गौकरण साहू, अनुराग चन्द्राकर, भूपेंद्र सिन्हा, देवेन्द्र साहू, हरख जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news