रायगढ़

शहर में रोज मिल रहे हैं डेंगू के मरीज, भाजपाईयों ने घेरा निगम दफ्तर
05-Sep-2023 5:04 PM
शहर में रोज मिल रहे हैं डेंगू के मरीज, भाजपाईयों ने घेरा निगम दफ्तर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायगढ़, 5 सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने सोमवार को सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का दोपहर को घेराव किया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने आक्रोश जताया है कि शहर में दिनों दिन डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शहर सरकार इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती है। जहां शहर में आपको चारों ओर गंदगी, जगह जगह रुके हुए गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। रोजाना जिला अस्पताल में डेंगू के मरीज की बढ़ोतरी हो रही है।  


इस वर्ष गंदगी चारों ओर आपको जगह-जगह दिखाई दे जाएगी जिसके वजह से भी हर गली मोहल्ले में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं नगर निगम की निकम्मापन कहे या फिर इस बीमारी में लोगों को मरने करने के लिए छोड़ दिया गया है।


बहरहाल नगर निगम आयुक्त ने ज्ञापन लिया और कहा कि जगह-जगह साफ सफाई किया जा रहा है तथा दवाइयां का छिड़काव प्रतिदिन हो रहा है। डेंगू के प्रति सभी लोगों को जागरूक महापौर एवं विधायक द्वारा किया जा रहा है नगर निगम की और से घरों घर जाकर डेंगू के प्रकोप के बारे में बताया जा रहा है।  

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news