रायगढ़

4 उद्योगों पर 6.28 लाख का जुर्माना
06-Sep-2023 10:36 PM
4 उद्योगों पर 6.28 लाख का जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 6 सितंबर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ के द्वारा फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटान की सतत रूप से निगरानी एवं जांच की जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस संबंध में लगातार कार्रवाई के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।

इसी तारतम्य में 20 से 31 अगस्त के मध्य रायगढ़ जिले में सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध निपटान एवं समुचित व्यवस्था बिना परिवहन पर कार्रवाई की गई।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अधिकारी छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल जिला-रायगढ़  अंकूर साहू ने बताया कि फ्लाई ऐश के अवैध अपवहन करने पर 02 उद्योगों के विरूद्ध रूपये 3 लाख 40 हजार रूपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई एवं फ्लाई ऐश के समुचित रूप से तारपोलिन से ढके बिना परिवहन पर 01 उद्योग के 2 वाहनों पर 78 हजार रूपये क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। साथ ही 01 उद्योग पर मानक सीमा से अधिक उत्सर्जन किये जाने पर 2 लाख 10 हजार रूपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news