रायपुर

भगवान शांति नाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव मना
22-Sep-2023 6:10 PM
भगवान शांति नाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव मना

रात्रि में धार्मिक डंब शेराज गेम नृत्य प्रस्तुति 

रायपुर, 22 सितंबर। श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड मे पर्युषण महापर्व के अवसर पर आज शुक्रवार के दिन उत्तम शौच दिवस मनाया गया।ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय नायक सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि आज जैन सम्प्रदाय के सोलहवे तीर्थंकर श्री शांति नाथ भगवान का गर्भ कल्याणक दिवस भी था ।इस अवसर पर शांति नाथ भगवान का निर्वाण कांड पूजन अर्घ चढ़ाया गया। एवं प्रतिदिन की तरह आज प्रातः 7 बजे 12 वे तीर्थंकर श्री वासुपूज्य भगवान का 4 स्वर्ण कलशो सें अभिषेक किया गया। आज के सभी प्रथम इंद्र लोकेश जैन रवि जैन संजय जैन प्रणीत जैन को अभिषेक किया। रिद्धि सिद्धि शांति प्रदाता शांति धारा इंजी. अमित ममता जैन ने किया। तत्पश्चात श्री जी की आरती एवं सामूहिक पूजन कर महा अर्घ चढ़ाया गया । अपने प्रवचन में  ब्रम्चारी अंशुल शास्त्री ने कहा कि निर्मलता का भाव एवं संतोषी होना ही उत्तम शौच धर्म है हम अपने जीवन में दो प्रकार के लोभ करते हैं प्रशस्त और अप्रशस्त प्रशस्त लोभ का तात्पर्य धार्मिक क्रियाओं से है जैसे - पूजन और अभिषेक आदि।अप्रशस्त लोभ का तात्पर्य सांसारिक क्रियाओं से जैसे व्यापार आदि।लोभ को पाप का बाप कहा है लोभी व्यक्ति हिंसा चोरी झूठ कुशील और परिग्रह  इन पांचों पापों से सहित होता हैजीवन में संतोष होना आवश्यक है । संतोषी व्यक्ति ही सुखी रहता है।लोभ के आभाव मे शौच धर्म प्रगट होता है।

 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, प्रणीत जैन एवं राजीव जैन ने बताया कि शुक्रवार को प्रतिभा महिला मण्डल शंकर नगर  धार्मिक डंब शेराज गेम नृत्य का आयोजन रात्रि 8.30 बजे किया गया है। जिसमे सर्वप्रथम आज महिलाओ द्वारा धर्मिक दो मंगलाचरण होंगे ।  धर्मिक शेराज मे कुल 4 टीम रहेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news