सूरजपुर

अशोक सिंह देव स्मृति कबड्डी स्पर्धा, जमदई विजेता
25-Sep-2023 10:08 PM
अशोक सिंह देव स्मृति कबड्डी स्पर्धा, जमदई विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 25 सितंबर। लखनपुर के ग्राम पंचायत उमरोली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. अशोक सिंह देव स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। रविवार को चैनपुर और जमदई के मध्य मुकाबला खेला गया, जिसमें जमदई की टीम ने 78 अंकों के साथ यह प्रतियोगिता जीतकर अपने नाम की। चैनपुर की टीम मात्र 28 अंक  अपने नाम कर पाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, हर्ष सिंह देव, बिट्टू सिंह देव, आईटी सेल लोकसभा सचिव मकसूद हुसैन, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसूजान द्विवेदी, उत्कर्ष पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष सिंहदेव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह का खेल होना बहुत ही आवश्यक है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राजीव युवा  मितान क्लब के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में अनेक खेलों का आयोजन कराया जा रहा है जो बहुत ही सराहनीय है ।

कोई भी खेल में दो टीमें  फाइनल में पहुचती है और सबसे अच्छी टीम होती है , आज जमदई की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए यह किताब अपने नाम किया। उपविजेता चैनपुर की टीम ने भी अच्छा खेल का प्रदर्शन किया जिसे वह द्वितीय पोजीशन पर आई है।

विजेता टीम जमदई को 7000 रुपये और शील्ड  उप विजेता टीम चैनपुर को 5000 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को दिनेश सिंह देव और वीरेंद्र सिंह देव ने संबोधित किया। इन  दौरान वहां सरपंच,सचिव और  हजारों की संख्या में ग्रामीण जन और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news