सूरजपुर

माता रानी का सजा दरबार, उमड़ रहे भक्त
15-Oct-2023 10:06 PM
माता रानी का सजा दरबार, उमड़ रहे भक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

प्रतापपुर, 15 अक्टूबर। प्रतापपुर मां दुर्गा पूजन समिति बस स्टैंड के द्वारा माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। शारदीय नवरात्रि पर आज मां दुर्गा की विधि विधान से पूजन कर कलश स्थापना की गई। माता रानी का भव्य पंडाल व आकर्षक रंग-बिरंगे झालर लाइट में पूरे नगर में दुर्गा पूजा की धूम मच रही है।

लगातार 20 वर्षों से मां दुर्गा पूजन समिति बस स्टैंड के द्वारा आयोजित माता रानी के दरबार में हजारों की संख्या में भक्त माता रानी के दरबार पहुंचकर पूजन विधि विधान से भंडारा में शामिल होते हैं, जहां माता रानी के दरबार में नगर के उत्साहित बच्चों के द्वारा गरबा डांस सहित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। माता रानी की आरती पश्चात रोजाना विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों का महाभोग माता रानी के दरबार में लगते हैं, जहां भक्तों का जन सैलाब उमड़ता है। 

नगर पंचायत में एकमात्र मां दुर्गा पूजा की प्रतिमा स्थापित होती है,जहां आसपास के 100 ग्राम पंचायतों के लोगों का आस्था का केंद्र बना हुआ है। गांव-गांव से लोग माता रानी के दर्शन एवं पूजन करने पंडाल में पहुंचते हैं।

समिति के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि पूरे विधि विधान से माता रानी का 9 दिन भंडारा सहित भव्य पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होते हैं। इस वर्ष दशहरा के अवसर पर रावण मेघनाथ कुंभकरण सहित आतिशबाजी का शानदार नजारा सहित शानदार कार्यक्रम भी देखने को मिलेगा, जिसका इंतजार पूरा वर्ष प्रतापपुर नगरवासियों को होता है।

माता रानी के सेवा में अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,राजेश गुप्ता,कमलेश गुप्ता,कंचन सोनी,संजय जयसवाल,जितेंद्र कश्यप,अरविंद जायसवाल,विनोद जायसवाल,नवीन,सोनू जायसवाल,संजय तिवारी,शेखर शर्मा,अनमोल शर्मा,अमित सोनी,अंकित सोनू,रजक गोलू, अरमान पल्लू महाराज,निक्कू तायल,मां दुर्गा के पुजारी अवनीश तिवारी सहित भारी संख्या में नगरवासी माता बहनें सक्रिय हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news