रायपुर

50 से अधिक गांवों में नेहरू युवा केन्द्र का कैच द रेन महाजल अभियान
17-Oct-2023 7:49 PM
50 से अधिक गांवों में नेहरू युवा केन्द्र का कैच द रेन महाजल अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अक्टूबर। नेहरू युवा केंद्र रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कैच द रेन - वेयर इट फाल्स, व्हेन इट फाल्स थीम पर जल संरक्षण पर रायपुर जिले के 50 से अधिक गाँव में महाजल अभियान चलाया गया। यह अभियान नेहरू युवा केंद्र संगठन व् जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विगत 3 साल से चलाया जा रहा है। इस साल का इसका तीसरा फेज आयोजित किया गया।

अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, रायपुर ने बताया की इस जल संरक्षण महाअभियान विगत 3 सालो से चलाया जा रहा है।  इसके अंतर्गत विभिन जन जागरूकता अभियान व् कौशल विकास से सम्बंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया की इसके अंतर्गत युवाओं को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करने और जल वायु परिवर्तन पर समझ बढऩे हेतु वेबिनार की सीरीज आयोजित की गयी रेन वाटर वर्षा जल संचयन तकनीक, व्यव्हार परिवर्तन, सामुदायिक विकास में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा युवाओ को क्षमता संवर्धन किया गया।

इसके साथ ही ग्रामीण स्तर पर जल चौपाल का भी आयोजन किया गया किया जिसमे ग्रामीण जनो व् युवाओ से जल संरक्षण को लेकर व्यावहारिक बदलाव को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही स्थानीय स्तर पर सोख़्ता गद्दा व् अन्य वर्षा जल को संरक्षण करने की उपायों पर चर्चा की गयी।

इसके अतिरिक्त युवा का संवेदीकरण करते हुए नुक्कड़ नाटक, निबंध व चित्रकारी की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसका उदेश्य युवाओं को जल को लेकर सजग व जागरूक करना था। ग्रामीण स्तर पर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए बढ़ाने के लिए गांव स्तर पर स्लोगन व चित्रकारी भी बनाई गयी। साथ ही जन मानस में जल संरक्षण एवं स्वत्छता के प्रति सजकता बढ़ाने के लिए विभिन गॉंवो में स्वत्छता अभियान भी चलाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news