दुर्ग

जिले में बढ़ गए धान उत्पादक किसानों की संख्या व रकबा
18-Oct-2023 3:07 PM
जिले में बढ़ गए धान उत्पादक किसानों की संख्या व रकबा

गत वर्ष की तुलना में 3402 किसान बढ़े रकबा में भी 4879 हेक्टेयर की वृद्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 18 अक्टूबर। जिले में इस बार फिर धान उत्पादक किसानो की संख्या एवं रकबा दोनों बढ़़ गए हैं गत वर्ष की तुलना में इस साल अब तक 3402 अधिक  किसानो का पंजीयन हो चुका है वहीं धान के रकबें में भी 4879 हेक्टेयर की वृद्धि हो गई है

प्रदेश में धान उत्पादक किसानो को किसान न्याय योजना एवं समर्थन मूल्य के रूप में मिलने वाली राशि अच्छा लाभ मिल रहा इसकी वजह से हर साल धान के रकबे व किसानो की संख्या में वृद्धि हो रही है।

इस बार प्रति एकड़ 20 क्विटल धान खरीदी की घोषणा के चलते भी अन्य फसल लेने वाले बहुत से किसानों धान की फसल ली पंजीयन के लिए अभी 31 अक्टूबर पंजीयन होना है इससे पंजीकृत किसानो व धान के रकबा में और वृद्धि की संभावना है।  धान खरीदी के लिए अब तक 7951 किसानों का नया पंजीयन जानकारी के मुताबिक इस साल अब तक की स्थिति धान खरीदी के लिए जिले में 7951  किसानों का नया पंजीयन हो चुका इन नए पंजीकृत किसानो के द्वारा धान का कुल पंजीकृत रकबा 5248 हेक्टेयर है वहीं गत खरीफ वर्ष में जिले के 87 समितियो में धान खरीदी के लिए कुल 1लाख 4 हजार968 किसानों के 1 लाख20 हजार 7 हेक्टेयर पंजीकृत था इनमें 1 लाख1 हजार896 किसान कैरी फारवर्ड किए गए इन किसनों के 1 लाख18 हजार160 हेक्टेयर सोसायटी माड्यूल द्वारा खरीफ वर्ष 2023 -24 के लिए कैरी फारवर्ड किए गए। इस प्रकार नए पंजीयन को मिलाकर पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 9 हजार847 हो गए हैं, वहीं पंजीकृत रकबा1 लाख23 हजार409 तक पहुंच गया है अर्थात जिले में गत वर्ष के मुकाबले धान के रकबे में 4.44 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news