दुर्ग

सामग्री वितरण केन्द्रों में विद्युत व्यवस्था के संचालन के लिए अफसर नियुक्त
19-Oct-2023 3:37 PM
सामग्री वितरण केन्द्रों में विद्युत व्यवस्था  के संचालन के लिए अफसर नियुक्त

दुर्ग, 19 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु सामग्री वितरण केन्द्रों में विद्युत व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी 16 नवम्बर 2023 को प्रात: 6 बजे निर्धारित स्थलों में ड्यूटी लगाई गई है। कार्यपालन अभियंता आर.एल.गायकवाड़ एवं अनुविभागी अधिकारी संध्या बंजारे समस्त सामग्री वितरण केन्द्र स्थलों का निरीक्षण करेंगे। मानस भवन दुर्ग में सहायक अभियंता पूजा शुक्ला एवं उपअभियंता दीपक कुमार शर्मा, साईंस कॉलेज दुर्ग में उपअभियंता विकासलता तिर्की एवं उपअभियंता सीमा साहू, पॉलिटेक्नीक कॉलेज दुर्ग में उपअभियंता रेणुका साहू एवं उपअभियंता सतीश कुमार यादव की ड्यूटी लगाई गई है। उक्त सभी अधिकारियों की ड्यूटी सामग्री वापसी हेतु 17 नवम्बर 2023 को शंकरा कॉलेज जुनवानी भिलाई में ड्यूटी लगाई गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news