दुर्ग

नवरात्र पर डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सेवा में जुटा अग्रवाल सेवा मंडल
19-Oct-2023 3:39 PM
नवरात्र पर डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सेवा में जुटा अग्रवाल सेवा मंडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 अक्टूबर। नवरात्र पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों का रैला लगा हुआ है।  उनके सेवा में रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा पंडाल लगाए गए है। इन सेवा पंडालों में से दुर्ग शिवनाथ नदी ओव्हरब्रिज के पास अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा संचालित सेवा पंडाल में पदयात्रियों को भोजन, नास्ता, विश्राम के अलावा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पदयात्रियों को नि:शुल्क जरुरी दवाईयों  का भी वितरण किया जा रहा है। जिससे रास्ते में पदयात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है।

सेवा पंडाल में लायनेस क्लब ऑफ दुर्ग मिडटाऊन, खंडेलवाल महिला समाज, मारवाड़ी महिला मंडल, श्री साई मंदिर समिति कसारीडीह, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दुर्ग के अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी सेवाएं दी है। सेवा पंडाल में बुधवार की सुबह डौंडीलोहारा स्थित पाटेश्वर धाम के संत बालकदास पहुंचे। यहां उन्होने अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्यों की सेवा देखकर उनकी प्रशंसा की और पदयात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की सराहना की।

अग्रवाल सेवा मंडल के पदाधिकारी प्रहलाद रुंगटा ने बताया कि यह सेवा पंडाल पिछले कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। जहां पदयात्रियों को सर्वसुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुए सेवा पंडाल का समापन अष्टमी पर शाम 6 बजे कन्याभोज आयोजन उपरांत किया जाएगा। सेवा पंडाल में डॉ. मोहन अग्रवाल, प्रहलाद रुंगटा, प्रमोद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल,दीपक बंसल, गौरव रुंगटा, संदीप खेमुका, प्रभात अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल, सुधीर खंडेलवाल, अरविंद खंडेलवाल, अखिल नायर, बंटी अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य सेवाएं दे रहे है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news