सरगुजा

जब भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है तब विकास होता है- बाबूलाल मरांडी
30-Oct-2023 7:36 PM
जब भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है तब विकास होता है- बाबूलाल मरांडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 30 अक्टूबर। कला केंद्र मैदान में अंबिकापुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के मुख्य आतिथ्य, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं जिला चुनाव प्रभारी डॉ. आशा लकड़ा, झारखंड विधायक एवं संभागीय चुनाव प्रभारी अनंत ओझा के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भाजपा ने विशाल आमसभा का आयोजन किया। सरगुजा जिला के अंबिकापुर, लुण्ड्रा तथा सीतापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पश्चात आयोजित आमसभा में बड़ी संख्या में जिले के कोने कोने से भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे थे।

आमसभा को संबोधित करते हुए झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब-जब भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है तब तब विकास होता है और जब-जब कांग्रेस की सरकार बनती है तब केवल लूट और भ्रष्टाचार की चर्चा होती है।  छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को केवल लूटा है। 

आगे उन्होंने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाया था, परंतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार व झारखंड की जेएमएम सरकार दोनों ने कोयला, दारू और बालू लूट मचा कर अपनी जेबें भरी हैं। ऐसी लुटेरी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

इस अवसर पर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि बढ़ाना है देश और समाज को आगे बढ़ाना है तो भाजपा को लाना होगा, सरगुजा की जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने भी सभा को संबोधित किया।  इस अवसर पर लुण्ड्रा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने कहा कि ये न्याय और अन्याय की लड़ाई है,।

अंबिकापुर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर विधानसभा में अपना एक काम गिनाएं जिससे आम जनता को गर्व हो।

सीतापुर विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने कहा कि मेरे सीतापुर विधानसभा में सुंदर पहाडिय़ां, सुंदर झरने, नदी, खेत सब है, परंतु यहां के पूर्व विधायक ने जनता के छल कर सीतापुर को लूटा है, इसीलिए सीतापुर के भाई बहनों ने एक सैनिक को खून से पत्र लिख कर जनता की सेवा करने के लिए बुलाया है।

कार्यक्रम को पूर्व सांसद कमलभान सिंह विजयनाथ सिंह, प्रभात खलखो, देवनाथ पैकरा तथा अरुणा सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने प्रकट किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news