दुर्ग

14 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की अब तक बोहनी नहीं
04-Nov-2023 3:20 PM
 14 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की अब तक बोहनी नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 4 नवंबर। जिले के 14 उपार्जन केन्द्रों में तीन दिनों बाद भी धान खरीदी की बोहनी नहीं हो पाई है इन समितियों में तराजू -बाट सहित समुचित व्यवस्था कर समिति के कर्मचारी धान विक्रय करने वाले किसानो का इंतजार कर रहे हैं जिले में इस साल कुल102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी किया जाना है इनमें से 88 केन्द्रों में धान खरीदी चालू हो चुकी है।

जिले के जिन उपार्जन केद्रों में अब तक धान खरीदी की बोहनी नहीं हुई है इनमें औंधी, कन्हारपुरी , कोडिय़ा, खिलौराकला, तुमाकला, घोठा , बिरेतरा, नंदौरी, बिरेझर , भिलाई -3, माटरा, राजपुर , पेन्ड्री एवं ग्राम लिमतरा स्थित उपार्जन केन्द्र शामिल है।

जानकारी के अनुसार जिले के 88 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब तक किसानो से कुल 46 हजार 350 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, पहले दिन 77 केन्द्रों में कुल 12350 क्विंटल धान खरीदी हुई थी वहीं दूसरे दिन 83केन्द्रों में15 हजार क्विंटल से अधिक धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे लगातार उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक बढ़ रही है, वहीं उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए मिलर्स की पंजीयन भी शुरू हो गई है।

बाजार में रौनक बढऩे की उम्मीद

अर्ली वेरायटी के धान की फसल पूरी तरह पक कर तैयार हो चुकी है धान फसल की कटाई में तेजी आ गई है

 धान खरीदी के साथ ही किसानों को उनके खाते में भुगतान भी शुरू हो गया है। दीपावली त्योहार के पहले धान खरीदी शुरू होने से इस बार दीवावली के मौके पर बाजार में भी रौनक की उम्मीद जताई जा रही है

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news