दुर्ग

30 साल बाद कांग्रेस का आंगन छोड़ तुलसी ने थामा भाजपा का दामन
04-Nov-2023 3:44 PM
30 साल बाद कांग्रेस का आंगन छोड़ तुलसी ने थामा भाजपा का दामन

कहा- लगातार भावनाओं के साथ छल करने वाली कांग्रेस में घुटता रहा दम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 4 नवंबर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्यागपत्र देने वाली तुलसी साहू भाजपा में शामिल हो गईं।

उन्होंने कल ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को भेजे गए इस्तीफे में उल्लेखित किया था कि उनके द्वारा तीन दशक तक सच्चे सिपाही की तरह पार्टी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की गई परंतु पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा का कोई मोल मौजूदा दौर में नहीं है। पार्टी में निष्ठा की बजाय व्यक्तिगत निष्ठा को अधिक महत्व दिया जा रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस के द्वारा लगातार उनकी भावनाओं के साथ छल किया गया है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप विधानसभा क्रमांक 66 वैशाली नगर से दावेदारी की थी, अंतिम समय तक सर्वे में नाम होने के बावजूद षडयंत्र पूर्वक रिश्तेदारों और जिन्हें पूर्व से निगम मंडल व संगठन में स्थान दिया गया, उन्हें ही मैदान में उतार दिया गया। ऐसी स्थिति में पार्टी में बने रहना असंभव हो गया है।

आज तुलसी साहू ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव और वैशाली नगर प्रत्याशी रिकेश सेन के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर वैशाली नगर और भिलाई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिलाने के प्रयास में जुट गई हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news