धमतरी

स्वाभिमान समारोह, आदिवासियों ने दिखाई एकजुटता
28-Dec-2023 6:58 PM
स्वाभिमान समारोह, आदिवासियों ने दिखाई एकजुटता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 28 दिसंबर। शहीद वीरनारायण सिंह छत्तीसगढ़ के भगत सिंह थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। अंग्रेजों के जुल्म सहे, इतनी यातनाएं सही लेकिन अंग्रेजों के आगे झुके नहीं। ऐसे वीर सपूत की फोटो घर-घर लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बलिदान को याद कर उनसे प्रेरणा ले। ऐसे आयोजन और बड़े स्तर पर होना चाहिए हम सब मिलकर उनके बलिदान को याद कर उनका पुण्य स्मरण करेंगे उनकी ख्याति छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो ऐसे प्रयास हम सब मिलकर करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की चिंता की है और राज्य में एक आदिवासी बेटा को मुख्यमंत्री बनाया है। उपरोक्त उद्गार सांसद चुन्नीलाल साहू ने शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस एवं स्वाभिमान समारोह और नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह के दौरान कही। सभा को बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि वीर नारायण सिंह के मूर्ति स्थापना के लिए हरसंभव मदद करूंगा। आदिवासी समाज के साथ हरदम खड़ा रहूंगा।

 महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा आप सबके परिवार के रूप में रहकर कार्य करूंगा क्योंकि आप सभी के आशीर्वाद से आज विधायक बनकर आपके आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं। इनके फोटो घर घर पहुंचाने में मैं भी सहभागी रहूंगा।

स्थानीय खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में असम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र एवं जिले के सभी आदिवासियों ने एकजुट होकर समाज में अपनी एकता कर प्रदर्शन किया।

आमसभा एवं रैली के मध्यम से एक तीर एक कमान आदिवासी एक समान का नारा गुंजता रहा। हजारों की संख्या में पहुंचे आदिवासी महिला पुरुषों ने रैली निकालकर अपनी संस्कृति से लोगों को परिचित करवाया। रैली में शामिल युवाओं में खास उत्सव  नजर आया। रैली के बाद शहीद भगत सिंह खेल मैदान में सभा का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों ने समाजहित के मुद्दे और समस्याओं पर अपने अपने बातें रखी।

शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस एवं स्वाभिमान समारोह और नवनिर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू थे। अध्यक्षता हेमसागर बरिहा ने की। विशेष अतिथि के रूप में विधायक बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम, बिंद्रा नवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, अध्यक्ष जनपद सत्यभामा नाग, अध्यक्ष नगर पंचायत आत्माराम यादव, सर्वआदिवासी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव, सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष एसपी ध्रुव,  पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, मनराखन ठाकुर जिलाध्यक्ष गोंड समाज, थानसिंह दीवान  जिलाध्यक्ष कंवर पैकरा समाज, सुरेश मलिक जिलाध्यक्ष सांवरा समाज, मोती राम कमार  जिला अध्यक्ष कमार समाज, कौशल कुमार नेताम जिला अध्यक्ष बुजिया समाज, टेंगनू राम खडिय़ा जिलाध्यक्ष खडिय़ा समाज, कृष्ण कुमार ध्रुव जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी युवा प्रभाग,भूषण सिंह सूर्यवंशी राज अध्यक्ष अमात्य गोंड समाज, तुलाराम सोरी अध्यक्ष राज गोंड़, गौतम नेताम संरक्षक राज गोंड़, जनक राम ठाकुर अध्यक्ष कौडिय़ा आदिवासी महासंघ भरत दीवान संरक्षक दीवान समाज, जामसिंह दीवान  कार्यकारिणी अध्यक्ष कौ. आ महासंघ, देवसिंह दीवान  सचिव दीवान समाज, बरत लाल मांझी  अध्यक्ष कोंध समाज थे। कार्यक्रम का संचालन मुंशीलाल ठाकुर एवं आभार प्रदर्शन  हेमसागर बरिहा ने किया।

अतिथियों ने आदिवासी समाज के क्रांतिकारियों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आगीन सिंह ठाकुर, कार्तिक राम ठाकुर, मदन ध्रुव, गणेश राम दीवान, देवी सिंह ठाकुर, सिरामन ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, पूरन सिंह बरिहा, गणेशाराम ठाकुर, भागीरथी ध्रुव, सीताराम ठाकुर ,घासीराम ध्रुव, अलखे भोई,गाड़ाराय भोई, अनूप ध्रुव, ताराचंद बरिहा, कपिल ध्रुव, नानक ठाकुर, तुलसी दीवान, दीनदयाल दीवान,नरेश ध्रुव, कार्तिक राम बरिहा, श्याम कुमार नेताम, तुलाराम ध्रुव,शिवकुमार बरिहा, जनक बरिहा,समारू बरिहा, सनतराम,संतोष बरिहा,सुरेश बरिहा, विजय बरिहा, भारतसिंह ध्रुव, रूपसिंह मरई,रविलाल,लखन ध्रुव,पलटू राम ध्रुव देवनारायण ध्रुव, नेतु राम ध्रुव,  बुधराम ठाकुर, श्यामसुंदर बरिहा, रामचन्द्र बरिहा, दशरथ बरिहा, परसुराम बरिहा, सेतकुमार बरिहा, संतु बरिहा, रुपसिंग बरिहा, ताराकांती बरिहा, राजेश्वरी बरिहा, चंद्रकांती बरिहा, कुमुदिनी बरिहा, सुकांति बरिहा, अर्जुन बरिहा, बालकराम बरिहा, महादेव बरिहा आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news