धमतरी

सीएम सहित समस्त मंत्रियों को जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं
31-Dec-2023 3:26 PM
सीएम सहित समस्त मंत्रियों को जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 31दिसंबर।
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के मंत्रियों को विभाग वितरित किये जाने से उत्साहित भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि प्रदेश में अब विकास की नयी इबारत लिखी जायेगी। प्रदेश के मंत्रिमंडल मे संगठन को सर्वाधिक महत्व दिया जाना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहाँ परिवारवाद को कोई स्थान नहीं मिलता है। 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित प्रदेश के महामंत्रियों को संगठन में उनके द्वारा विपक्ष में रहते हुए कठिन परिस्थितियों में निर्भीक होकर कार्य करने, परिश्रम की पराकाष्ठा करने के फलस्वरूप ही सरकार चलाने की बागडोर सौंपी गयी है। साथ ही सर्वाधिक अनुभवी डॉ.रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष की गरिमामयी कुर्सी प्रदान की गयी है। प्रदेश में सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता बृजमोहन अग्रवाल की वरिष्ठता का सम्मान करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ को शिक्षा, धर्म, संस्कृति एवं पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने का जिम्मा दिया गया है। 

वरिष्ठ आदिवासी नेता रामविचार नेताम के जिम्मे कृषि कल्याण के साथ साथ दलितों एवं पिछड़ों के कल्याण का जिम्मा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा को भी महत्व पूर्ण मंत्रालय दिया गया है। वित्त विभाग जैसे बड़े विभाग ओ पी चौधरी जैसे काबिल हाथों में दी गयी है। वन विभाग पुन: केदार कश्यप जैसे अनुभवी हाथों में दिया गया है। अनेक नये विभागों का भी सृजन इस बार किया गया है। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आने वाले पांच सालों में निश्चित रूप से एक अलग पहचान बनायेगा। जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की टीम में अनुभव और युवा जोश का समावेश है। मंत्री मंडल के ज्यादातर सदस्य अपने अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं उन्हें जनता के बीच काम करने का अनुभव भी है और उनके अंदर कुछ बेहतर करने की ऊर्जा भी है। मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को विभाग वितरित किये जाने से कार्यकर्ता एवं आम जनता उत्साहित है। धमतरी जिला भाजपा ने सभी मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news