धमतरी

नपं अध्यक्ष ने किया कुरुद कॉलेज में विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण
14-Jan-2024 2:44 PM
नपं अध्यक्ष ने किया कुरुद कॉलेज में विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण

कुरुद, 14 जनवरी। संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। 

कुरुद कॉलेज में 12 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले, महान आध्यात्मिक गुरु, समाज सुधारक विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिलना मेरा सौभाग्य है।  उन्होंने आगे कहा, यह प्रतिमा सदैव उनकी कालजयी शिक्षाओं की गवाही देती रहेगी। जनभागीदारी समिति अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की यह प्रतिमा युवाओं में प्रेरणा और ऊर्जा का संचार करें ताकि हमें सशक्त, समृद्ध भारत के सपने को साकार करने का बल मिले। 

सभापति मनीष साहू ने कहा कि उनके पास वेदांत का अगाध ज्ञान था। वो जानते थे कि भारत दुनिया को क्या दे सकता है, वो भारत से विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दुनिया में गए, उन्होंने भारत की परंपराओं को गौरवपूर्ण तरीके से दुनिया के सामने रखा। प्राचार्य डॉ.डीके राठौर ने कहा कि स्वामी जी वो शख्सियत हैं , जिससे आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के करोड़ों युवा जीवन जीने की सीख लेते हैं। 

इस अवसर पर प्रमोद साहू, डुमेश साहू, रोशन जांगड़े,  राखी चंद्राकर, राघवेंद्र सोनी, बसंत साहू, रामचंद्र रतलानी, देवेंद्र दादर, राजेश शर्मा, गंगेश साहू, गोकुल साहू, प्राध्यापक डॉ. एनके मेश्राम, डॉ. आरके पांडेय, बीआर देवांगन, विजय कश्यप, ओम गुप्ता, टीआर सिन्हा, ऐश्वर्य साहू , तुकेश साहू , बालमुकुंद साहू, नवीन दुबे सहित महाविद्यालय के छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news