धमतरी

एक फरवरी से वन कर्मी बेमुद्दत हड़ताल पर
14-Jan-2024 6:39 PM
एक फरवरी से वन कर्मी बेमुद्दत हड़ताल पर

नगरी, 14 जनवरी। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला शाखा धमतरी के समस्त वन कर्मचारी प्रांतीय आह्वान पर 1 फरवरी 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि उपवन क्षेत्रपाल के 180 पद जो लघु वन उपज संघ के साथ वर्ष 2009 में समझौता के तहत सृजित किए गए थे, जिसे अब विलोपित  कर संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है, जिससे लगभग 540 कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होगी, जिसका विरोध जैसे प्रमुख मांगों के साथ वेतन ग्रेड पे में सुधार, 10-15 वर्षों से लंबित सेटअप पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण मांग को लेकर शासन प्रशासन को लिखित में सूचना दी जा चुकी है। यदि इन मांगों पर विचार 25 जनवरी तक नहीं किया जाता है तो प्रदेश के साथ धमतरी जिला के समस्त वन कर्मचारी 1 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जो क्षति होगी उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news