धमतरी

त्रिदिवसीय मानस गान व व्याख्यान स्पर्धा
30-Jan-2024 3:30 PM
त्रिदिवसीय मानस गान  व व्याख्यान स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 30 जनवरी।
त्रिदिवसीय भव्य संगीतमय मानस गान एवं व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम भोथली कंडेल में दिनांक 20,21 एवं 22 जनवरी को संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 24 मंडलियों ने हिस्सा लिया। 

प्रतियोगिता में प्रथम रुद्राक्ष मानस परिवार करंज भिलाई को 2501 रुपये, द्वितीय राम भक्त महिला मानस मंडली बोडऱा गुरुर 2201 रुपया ,तृतीय पैरी लहर मानस परिवार दुधवारा मगरलोड को 2001 रुपए का पुरस्कार एवं ग्राम भोथली के सरपंच घनश्याम साहू द्वारा तीनों विजयी मंडलियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। 

मानस मंच कार्यक्रम का संचालन डॉ. गणेश प्रसाद साहू (व्याख्याता) व कृष्ण कुमार साहू भोथली ने किया। निर्णायक गानों में मनमोहन तेलासी, गंभीर राम साहू, पालक राम साहू, गिरधर सेन ने सराहनी योगदान दिया। विशेष पुरस्कार व्याख्या देहरी के दिया मानस परिवार दर्रा ,वेशभूषा में आदर्श मानस प्रचार समिति डोंगापथरा देवपुर, संगीत में साकेत मानस परिवार केसरा पाटन, अनुशासन में रघुवर मानस परिवार चर्रा कुरूद को 501 रुपए की राशि से पुरस्कृत किया। बेस्ट श्रोता पुरुष सोनाराम साहू ,महिला वर्ग भगवती सिन्हा को 201 रुपए से सम्मानित किया गया। 

22 जनवरी को ग्राम भोथली में कलश यात्रा निकाली गई व दीपदान एवं आकर्षक रंगोली भी बनाई गई। मानस गान कार्यक्रम में आयोजक समिति के अध्यक्ष प्रहलाद राम साहू, युगेंद्र बनपेला, शेष सन्हरा, विजेश साहू, भोजराम सन्हरा, युगल सन्हरा, पंचराम, खोलेश्वर साहू ,पालक राम साहू, पुरुषोत्तम साहू, हुलास सन्हरा, त्रिभुवन सन्हरा, नवलख साहू, भोजराम सन्हरा, एन दास, शोभित राम, सुखू यादव, खोमेश्वर सन्हरा, प्रहलाद साहू एवं समस्त ग्रामवासी ने दान एवं सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news