रायगढ़

अंतिम दिनों में धान बेचने मंडियों में उमड़े किसान
31-Jan-2024 2:31 PM
अंतिम दिनों में धान बेचने मंडियों में उमड़े किसान

जोबरो केन्द्र में जमकर खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 31 जनवरी। धान खरीदी केंद्र हमीरपुर स्थल जोबरो मंडी में किसानों  की भीड़ जुटी देखी गई। आज धान खरीदी केंद्र जोबरो में 3200 क्विंटल धान की टोकन काटा गया था जिसके लिए किसानों ने सुबह 3बजे से मण्डी प्रांगण के पास धान से लोड ट्रैक्टर, पिकअप की कतार पड़ी गांव रोड पुलिया तक लगा था।

ज्ञात हो की इस मण्डी में जोबरो, पड़ीगांव, हमीरपुर, भगोरा  गौर बहरी, देवगांव पंचायत के पंजीकृत किसान के द्वारा बिक्री किया जाता है। इस साल मौसम की खराबी एवं पानी बरसात के कारण त्योहार से भी खरीदी प्रभावित हुई। समिति प्रबंधक सेत कुमार चौधरी कम्प्यूटर आपरेटर कमलेश सिदार, शंकरनायक सहयोगी डोला मणि गुप्ता संजय सिदार एवम कार्यकर्ता स्टाफ के मजदूरों के सहयोग से सफलता पूर्वक कार्य कराया जा रहा है।

जनपद स्तर से कृषि विस्तार अधिकारी पवन साहू ब्लॉक प्रमुख यूएन नगाइच राजस्व निरीक्षक पटवारी जनपद सदस्य जय कुमार किसान के सतत निगरानी में खरीदी किया गया।

रोस्टर के आधार पर ग्रामों को टोकन देते थे, जिसके कारण कोई भी किसानों को परेशानी नहीं हुई। अभी तक छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। आज जोबरो मंडी में आसपास क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने अंतिम दिनों का लाभ उठाते हुए बड़ी मात्रा में अपने धान की बिक्री की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news