रायगढ़

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई, जुर्माना
31-Jan-2024 4:24 PM
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई, जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 31 जनवरी।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद भी कई व्यवसायिक परिसरों में इसका उपयोग किया जा रहा है,जिस पर कार्रवाईयां भी नगर निगम की टीम द्वारा की जाती हैं। एक बार फिर सोमवार की सहम नगर निगम द्वारा रायगढ़ शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 14 प्रकरण पर 24200 जुर्माना वसूल किया गया।

निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत संजय मार्केट व्यावसायिक परिसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की गई। इस दौरान विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों में सिंगल यूज प्लास्टिक पाया गया। इसी तरह चक्रधर नगर क्षेत्र स्थित व्यावसायिक संस्थानों में जांच की गई। यहां भी सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया और सभी व्यवसायिक संस्थान के संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने और लोगों को थैला उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की समझाइश दी गई।

इसमें सफाई दरोगा अरविंद द्वारा 3 प्रकरण में 6 हजार रुपए, कमलेश मिश्रा द्वारा 5 प्रकरण में 5200, संजय यादव द्वारा 1 प्रकरण में 5 हजार, कविता बेहरा 1 प्रकरण में 5 हजार, राकेश मिश्रा द्वारा 3 प्रकरण में 2 हजार, रामरतन पटेल 1 प्रकरण में 1हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। कुल 14 संस्थानों से 24 हजार 2 सौ का जुर्माना वसूल किया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news