सारंगढ़-बिलाईगढ़

भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट - सुभाष
02-Feb-2024 4:50 PM
भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट - सुभाष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 2 फरवरी।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि बजट विकसित भारत का एक विजन प्रस्तुत करने वाला बजट है। इस बजट में भारत के सर्वांगीण विकास के प्रावधान देखने को मिल रहे हैं। देश का पूंजीगत व्यय 11 फीसदी और बढ़ा दिया गया है, अब यह 11 लाख करोड़ होगा। पूंजीगत व्यय से देश में एक तरफ आधारभूत संरचना मजबूत होगी, वहीं निवेश की संभावना भी बढ़ेगी। देश में बड़ी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा और विकसित भारत के सपनों को साकार करने भारत तेज गति से आगे बढ़ेगा।

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र ने हमेशा राज्य को बड़ी मदद दी है। इस बार भी बजट में राज्यों के लिए 75 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण देने का प्रावधान किया गया है, जो स्वागत योग्य है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news