दुर्ग

राधिका नगर के मैत्री विहार में टॉवर लगाने की तैयारी पर फिरा पानी
07-Feb-2024 2:50 PM
राधिका नगर के मैत्री विहार में टॉवर लगाने की तैयारी पर फिरा पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 7 फरवरी। भिलाई निगम के वार्ड नंबर 7 राधिका नगर स्थित मैत्री विहार कॉलोनी में मोबाइल टावर न लगाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। कॉलोनीवासियों की शिकायत है कि टावर के रेडिएशन से बीमारियां फैलती हैं, इससे कॉलोनी में लोगों की परेशानी बढ़ेगी। लोगों ने शासन प्रशासन से तत्काल पहल कर टावर लगने से रोकने की मांग की है।

ज्ञात हो कि आज सुबह मैत्री विहार कॉलोनी में दिनेश हाऊसिंग काम्प्लेक्स के पीछे रिक्त भूखंड पर एयरटेल कंपनी का टावर लगाने की जैसे ही तैयारी शुरू हुई कॉलोनी के एस डी बौद्ध, मैत्री विहार सोसायटी के महासचिव शैलेन्द्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि मदन सेन, अध्यक्ष आनंद पांडेय, शीला सिंह, रीना दुबे, अरूण दुबे सहित अनेक लोग विरोध में मौके पर खड़े हो गए हैं। कॉलोनीवासियों ने बताया कि वो सभी मैत्री विहार राधिका नगर के स्थानीय निवासी हैं।

उनकी मांग है कि उनके एरिया में टावर का बेसमैंट तैयार करके टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। जिसका सामान भी आया हुआ है। टावर लगने के बाद उनकी समस्याएं अधिक बढ़ जाएंगी इसलिए वो सभी बहुत परेशान हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि टावर बहुत सी बीमारियों को जन्म देता है। इससे पहले टावर की वजह से कैंसर होने के खतरे सामने आ चुके हैं। इसलिए उनकी मांग है टावर को लगने से रोका जाए। मौके पर कॉलोनीवासियों ने आरआई, पटवारी को बुलाकर तत्काल टावर लगाने की कार्रवाई रोकने की मांग की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news