धमतरी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिए उम्मीदों की नई किरण - शरद लोहाना
07-Feb-2024 4:27 PM
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिए उम्मीदों की नई किरण - शरद लोहाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 फरवरी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से प्रारंभ हुआ है, जो 6700 किमी की दूरी तय कर अन्याय के विरूध्द न्याय की मांग करते लगातार आगे बढ़ते हुए 8 फरवरी 2024 को प्रात: 10 बजे, ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रवेश करेगी, जो लगभग 5 दिनों में 7 जिलों में 536 कि.मी. की यात्रा कर उत्तर-प्रदेश में प्रवेश करेगा। जिसपर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने साथियों सहित 8 फरवरी को सुबह 10 बजे तक रायगढ़ पहुंचकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सहभागी बनने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है। 

जिला अध्यक्ष श्री लोहाना ने आगे कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित है। हम सब प्रसन्न है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में 9 एवं 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। दो दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। हमारे प्रदेश में यात्रा का गुजरना हम सबके लिये गौरव का विषय है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेंगे।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि 14 जनवरी 2024 को मणीपुर से मुंबई तक शुरू शुरू हुई हुई यह न्याय यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से गुजरते हुये 6700 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी तथा 536 किलोमीटर 5 दिनों तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की न्याय पदयात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी।

महापौर विजय देवांगन ने कहा कि देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लडऩे के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने देश में सत्याग्रह के द्वारा जनता के महत्वपूर्ण मसलों को हल किया है।
 यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे पदयात्रा की जरूरत है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत से ही भाजपा डर गयी है। मणीपुर सरकार ने इम्फाल में यात्रा की शुरूआत के लिये पहले तो अनुमति देने से मना किया, जब अनुमति दी भी गयी, तो उसमें शर्तें भी लगा दी गयी थी। असम की भाजपा सरकार ने यात्रा में बाधा करने के लिये स्तरहीन हथकंडे अपनाया था। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। यह नहीं चाहती है कि देश की जनता की महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसीलिए राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये षडय़ंत्र रचा जा रहा है। मोदी सरकार कुछ भी कर ले, लेकिन भारत के लोगों की आवाज न दबेगी, न रूकेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news