रायपुर

रायगढ़ से तीन दिन के लिए दिल्ली जाएंगे राहुल, 11 से फिर यात्रा
08-Feb-2024 3:47 PM
रायगढ़ से तीन दिन के लिए दिल्ली जाएंगे राहुल, 11 से फिर यात्रा

रायपुर, 8 फरवरी। राहुल गांधी और उनके सह पद यात्री  सुबह 10 बजे उड़ीसा के झारसगुड़ा से बेल पहाड़, पचगांव होते हुए होते छत्तीसगढ़ के  रायगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश किया। जिले की सीमा में रेंगालपाली बार्डर पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने यात्रा का ध्वज झारखंड के अध्यक्ष से लिया। थामेंगे।वह 10.45 बजे बार्डर पर रेंगालपाली गांव में नेशनल हाईवे 49 के किनारे राहुल गांधी आम सभा को संबोधित किया। इसके बाद आज दोपहर 12:00 बजे ही राहुल गाँधी विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। जहां से वे तीन बाद लौटेंगे । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर आगे बढ़ेगी। 

बाबा सिद्दिकी ने कांग्रेस छोड़ा...
इस बीच रायपुर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक बनाए गए मुंबई के विधायक बाबा सिद्दकी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वे बीते विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए थे। बाबा रायपुर लोकसभा का केवल एक ही बार दौरा करने आए थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news