रायपुर

महामाया मंदिर में रूद्र महायज्ञ 10 से
08-Feb-2024 8:31 PM
महामाया मंदिर में रूद्र महायज्ञ 10 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 फरवरी। माघ महीने के गुप्त नवरात्रि के मौके पर देवी महामाया मंदिर में 10 फरवरी से श्री दिव्य रूद्र महायत्र आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरूआत शोभायात्रा के साथ होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद शर्मा ने आज पत्रकारों को बताया कि  रविवार से अरणी मंथन से अग्नि प्रज्जवलन, वेदी पूजन, देव आवाहन, रूद्राभिषेक पूजन आदि के पश्चात् हवन प्रारंभ होगा। 12 फरवरी से 16 फरवरी तक नित्य प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक रूद्राभिषेक पूजन एवं 11 बजे से 12.30 तक हवन का कार्यक्रम होगा।

अपरान्ह 12.30 से 3 बजे तक विश्राम के बाद पुन: हवन एवं आरती प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। 17 फरवरी महाअष्टमी को विशेष पूजन आराधना संपन्न होगी। 18 फरवरी नवमी में पूर्णाहुति महाआरती, सहस्त्र धारा, ब्राम्हण भोज, भंडारा प्रसादी आदि का वितरण कर यज्ञ की पूर्णता होगी। इस आयोजन में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक वैदिक विद्वानों द्वारा सस्वर वैदिक प्रार्थना भी की जावेगी।

मंदिर न्यास समिति ने धर्मप्रिय, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं से अपील की है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में आयोजित इस महायज्ञ में शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त कर आयोजन में मनसा वाचा, कर्मणा सहयोग की अपेक्षा की है।

ट्रस्ट समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी चैत्र नवरात्रि हेतु मनोकामना ज्योति शुल्क स्वीकार किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news