रायपुर

अगले सप्ताह चार दिन बारिश की संभावना
08-Feb-2024 8:32 PM
अगले सप्ताह चार दिन बारिश की संभावना

रायपुर, 8 फरवरी। प्रदेश में  उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट  बनी हुई है। बीती रात केवल सरगुजा 8.4  और कोरिया में  9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ ठंडक रही। जबकि कोरबा से लेकर बीजापुर तक रात का तापमान 15-20 डिग्री रहा। बीजापुर में सर्वाधिक 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव,रायपुर में 18 डिग्री रहा।

वही दूसरी ओर एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल  में द्रोणिका के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है, इसके कारण न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना कम है।  प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किन्तु मामूली गिरावट संभावित है । 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के मौसम परिवर्तन (अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा) होने की सम्भावना है ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news