धमतरी

गांव चलो-घर चलो अभियान के तहत चाय पर चर्चा
09-Feb-2024 3:57 PM
गांव चलो-घर चलो अभियान  के तहत चाय पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 फरवरी।
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो घर चलो अभियान के तहत पार्टी नेता घर-घर जाकर मोदी गारंटी एवं महतारी वंदन योजना के बारे में बता रहे हैं।
कुरुद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मंदरौद में भाजपा मंडल प्रभारी कृष्णकांत साहू ने घर-घर जाकर लोगों से चाय पर चर्चा करते हुए बताया कि चुनाव पूर्व मोदी की गारंटी को पूरा करने राज्य सरकार तेजी से फैसले ले रही है। जिसके तहत प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, दो साल का धान बोनस, 3100  में 21 क्विंटल धान खरीदी पर अमल शुरू हो चुका है। अन्य योजनाओं का भी रोड मैप तैयार किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने अल्प समय में सुशासन लाने का प्रयास किया है। 

उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में कराएं गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश का स्वाभिमान को विश्व पटल में स्थापित करने के लिए मोदी जैसे दमदार नेतृत्व की जरूरत है। स्थिर और मजबूत इरादों वाली सरकार ही भारत का भाग्य बदल सकता है।

इस मौके पर सियाराम साहू, रामदयाल साहू, थानू राम साहू ,टेकू राम देवाराम साहू, अशोक साहू , कुमार पटेल , राजकुमार कोसरिया, मोतीराम साहू, गोविंद लहरे, भीखम लहरे, राजकुमार चतुर्वेदी, मोजीराम गुरुजी, मनहरण साहू, कुमारी साहू, यामिनी साहू, चेतना साहू, रुकमणी साहू, प्रवीण रेड्डी आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news