रायपुर

आकाशदीप सम्मान हिंदी रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल और मलयालम के लेखक वासुदेवन नायर को
09-Feb-2024 6:57 PM
आकाशदीप सम्मान हिंदी रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल और मलयालम के लेखक वासुदेवन नायर को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर/दिल्ली, 9 फरवरी। लेखन और जीवन के समग्र योगदान के लिए इस वर्ष शब्द सम्मान आकाशदीप हिंदी में प्रख्यात रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल और हिंदीतर भाषाओं में मलयालम के विख्यात लेखक-फिल्म निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर को दिया जाएगा। यह उत्तर भारत के  दैनिक अखबार अमर उजाला द्वारा बीते पांच वर्ष से दिए जा रहा है।

9 अगस्त 1933 को केरल में जन्मे एमटी वासुदेवन नायर को मलयालम के आधुनिक कला-साहित्य में अप्रतिम योगदान के लिए चुना गया है और 1 जनवरी 1937  को राजनांदगांव में जन्मे विनोद कुमार शुक्ल को हिंदी लेखन क्षेत्र में अद्वितीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

आकाशदीप के अंतर्गत हिंदी के साथ अब तक कन्नड़, मराठी, बांग्ला तथा उडिय़ा को लिया जा चुका है। इस वर्ष मलयालम को चुना गया है। हिंदीतर भारतीय भाषाओं में गिरीश कर्नाड, भालचंद्र नेमाड़े , शंख घोष और प्रतिभा राय के साथ हिंदी में नामवर सिंह, ज्ञानरंजन, विश्वनाथ त्रिपाठी और शेखर जोशी आकाशदीप से अलंकृत  हो चुके हैं।

2018 में शब्द सम्मान की स्थापना की गई। शब्द सम्मान के संयोजक यशवंत व्यास ने बताया कि भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न की पृष्ठभूमि में अमर उजाला फाउंडेशन ने 2018 में शब्द सम्मान की स्थापना की थी। सर्वोच्च  च्आकाशदीपज् अलंकरण हिंदी और अन्य भारतीय भाषा के एक-एक साहित्य मनीषी को अर्पित किया जाता है। अलंकरण में पांच-पांच लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक के रूप में गंगा प्रतिमा सम्मिलित हैं। कुमार अम्बुज, मनोज रूपड़ा, दलपत सिंह राजपुरोहित, चिन्मयी त्रिपाठी और मालिनी गौतम को श्रेष्ठ कृति सम्मान

अमर उजाला शब्द सम्मान-23 तहत वर्ष 2022  में प्रकाशित श्रेष्ठ हिंदी कृतियों के लिए शब्द सम्मान की भी घोषणा कर दी गई है। च्छापज् श्रेणी में कविता वर्ग में कुमार अम्बुज  के संग्रह उपशीर्षकको श्रेष्ठ कृति  के रूप में चुना गया है। कथा वर्ग में मनोज रूपड़ा  के कहानी संग्रह ‘दहन ’ तथा कथेतर वर्ग में दलपत सिंह राजपुरोहित की कृति च्सुन्दर के स्वप्नज् को वर्ष की श्रेष्ठ कृति का सम्मान दिया जाएगा।

किसी भी रचनाकार की पहली किताब वाला च्थापज् चिन्मयी त्रिपाठी की कृति  च्अपनी कहीज् को मिलेगा। भारतीय भाषाओं में अनुवाद का भाषा-बंधु सम्मान च्गुजराती दलित कविता के हिंदी अनुवाद के लिए मालिनी गौतम को प्रदान किया जाएगा। इन सम्मानों में एक-एक लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक के रूप में गंगा प्रतिमा सम्मिलित हैं।

प्रख्यात कवि नरेश सक्सेना, जानी-मानी कथाकार चित्रा मुद्गल, विख्यात रचनाकार शाजी जमां, प्रख्यात लेखक आलोक भल्ला एवं ख्यात कवि अष्टभुजा शुक्ल, के उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल ने चयन किया है। यह सम्मान शीघ्र ही समारोह में दिए किए जाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news