धमतरी

दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
11-Feb-2024 7:55 PM
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

नगरी, 11 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी के तत्वाधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित पंडित दीनदयाल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला,मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम,कमल डागा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम,नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अजय नाहटा,मंडल के महामंत्री हृदय साहू, विधानसभा विस्तारक रूपदास मरकाम, पार्षद सुनील निर्मल कर,संत कोठारी,राजा पवार,एमएन्द्र साहू,भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरसिंग मरकाम,डा घनाराम साहू,युगल साहू, सी आर सोनवानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news