सारंगढ़-बिलाईगढ़

बसंत स्नेह सरगम वार्षिक उत्सव, बच्चों ने मोहा मन
20-Feb-2024 11:42 AM
बसंत स्नेह सरगम वार्षिक उत्सव, बच्चों ने मोहा मन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 19 फरवरी। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में बसंत स्नेह सरगम  वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिए।

वार्षिक उत्सव में छत्तीसगढ़ की सुआ नृत्य, गीत नन्हे बच्चों की सांग गीत ने सराबोर रहा।

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के मुख्यातिथि कसडोल भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशकार्य समिति सदस्य सरिता जायसवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष खीक राम जायसवाल, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे, रामाधार कुर्रे, तुलसी लहरे, कुमारी चेत बाई सोनी एवं संस्था के प्राचार्य बेदराम रत्नाकर की उपस्थिति में मां भारती की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया।

स्कूल प्रबंधन द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए सरस्वती वंदना के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की शुरुवात हुई राज्य गीत के साथ बच्चों की प्रस्तुति हुई और राज्य गीत का अपने स्थान पर खड़े होकर सम्मान किया गया। संस्था के प्राचार्य बेदराम रत्नाकर ने अपने स्कूल की वृत रखते हुए इतिहास रखे 26 वर्ष की स्कूल की इतिहास से परिचय कराते हुए अपने बात रखे।

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम दोपहर 02 बजे से शाम 07 बजे तक चलती रही। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सुआ गीत, छत्तीसगढ़ी गीत, उडिय़ा गीत से कार्यक्रम सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दिए जिसकी चर्चा होती रही।

वार्षिक उत्सव को कार्यक्रम के मुख्यातिथि कसडोल भाजपा  महिला मोर्चा प्रदेशकार्य समिति के सदस्य सरिता जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड की परीक्षा आने वाले समय में है मन लगाकर पढ़े अपने माता-पिता का नाम रोशन करते हुए आगे बढ़े। वहीं बेटियों पर बोली उन्हें दहेज नहीं शिक्षा का ज्ञान दे कहते हुए बोली-दिन ढले बगैर सबेरा नहीं होता। दृढ़ संकल्प कभी अधूरा नहीं होता।

गर जज्बा हो कुछ कर दिखाने का तो जीवन में कभी अंधेरा नहीं होता कहते हुए स्कूल प्रबंधन की मांग पर स्कूल शौचालय निर्माण के लिए 40 हजार देने की घोषणा की। मंच को कमल कृष्ण श्रीवास, नंदनी वर्मा,देवकुमारी लहरे ने भी संबोधित किया। अतिथियों को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन उत्तरा भारद्वाज द्वारा किया गया।

वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरिता जायसवाल कसडोल भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, खिक राम जायसवाल, वरिष्ट साहित्यकार पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे,  विजय महिलाने, नंदनी वर्मा, तुलसी लहरे, कमल केकृष्ण श्रीवास,भैरव नाथ जाटवार, चुरेंद्र लहरे, रामाधार कुर्रे, देवकुमारी लहरे, सुख राम अनंत, नारायण जायसवाल, राजेंद्र राव, कुमारी चेत बाई सोनी संस्था के प्राचार्य बेदराम रत्नाकर, गोमती राव ,उत्तरा भारद्वाज ,राकेश लहरे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news