रायगढ़

उँगलियों के निशान मिट रहे, उचित मूल्य की दुकानों में नहीं मिल रहा राशन
28-Feb-2024 2:41 PM
उँगलियों के निशान मिट रहे, उचित मूल्य की दुकानों में नहीं मिल रहा राशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 28 फरवरी।
शासकीय नियमों के चलते सस्ते अनाज से वृद्ध महिलाएं वंचित होने लगी है। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में राशन नहीं मिल रहा है।
खरसिया की वृद्ध महिलाओं नें अपनी विपदा सुनाते हुए बताया कि आयु वृद्धि के साथ-साथ उनकी उँगलियों के निशान अब विलुप्त होने की स्थिति में आ गए है। अत: राशन दुकानों की फिंगर मशीनों में उँगलियों का निशान दर्शित नहीं होने के कारण उन्हें सस्ते राशन से वंचित होना पड़ रहा है। 

इस स्थिति में वृद्ध महिलाओं को राशन उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा नियम परिवर्तित करना नितांत आवश्यक हो गया। यदि शासन द्वारा वृद्ध महिलाओं के लिए तत्काल प्रभाव से नियम परिवर्तित नहीं किये जाने पर वृद्धा परिवार को भूखमरी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त तौल कांटा और फिंगर मशीन को संयुक्त कर दिए जाने से उपभोक्ताओं को विविध कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन बार-बार हैंग होने से वितरण का कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। साथ ही सर्वर का कमजोर हो जाना दैनिक दिनचर्या का रूप धारण कर चूका है। उपरोक्त विसंगतियों का तत्काल निराकरण किया जाना नितांत आवश्यक हो गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news