रायपुर

मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील - बजाज
07-Mar-2024 6:16 PM
मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील - बजाज

रायपुर, 7 मार्च। प. बंगाल की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च को नारी शक्ति वंदन अभियान का शंखनाद किया। देश भर की लाखों स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने वर्चुअली जुड़ कर पीएम का संबोधन सुना। रायपुर लोकसभा के अंतर्गत अभनपुर विधानसभा के खोरपा मंडल में  एलईडी की व्यवस्था की गई थी जहाँ सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारसमणी साहू, राघवेंद्र साहू , महामंत्री नेहरू लाल साहू , माधो प्रसाद मिरी, बिहारी साहू, राजेश्वरी चंद्राकर, खेलू राम साहू , लक्ष्य कुमार साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष देवकी साहू, मनीष साहू, हरिश्चंद्र साहू, संध्या नामदेव, रेखा बघेल, जामबाई साहू, जानकी साहू, अंबिका कोसले, पुष्पादेवी साहू, कल्पना साहू, लीलाराम साहू, अर्जुन धीवर, अनिल साहू, राम सिंग साहू, अनुसूईया साहू, कृष्णकांत नामदेव, छबी साहू, राजेंद्र साहू, कुलेश्वर साहू, पीआरपी मंजू डहरीया,  टेमीन पटेल, वसुंधरा साहू, दामिनी साहू, आरती राव एवं सुनीति आदि उपस्थित रहे। श्री बजाज ने खोरपा क्लस्टर एवं केंदी क्लस्टर के बिहान के केडर एवं समूह में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनेक महिलाओं का सम्मान किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news